
शुजालपुर। किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हिरण और नीलगायों के रेस्क्यू के लिए दक्षिण अफ्रीका से 12 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम शुजालपुर पहुंची है. यह टीम हेलीकॉप्टर और बोमा पद्धति से वन्यजीवों को पकड़कर गांधी सागर अभ्यारण्य भेजेगी. कल गुरुवार को दल क्षेत्र का निरीक्षण करेगा और शुक्रवार से अभियान शुरू होगा, जो 21 दिन चलेगा.अफ्रीकी टीम के स्वागत में स्कॉलर्स विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक ढंग से तिलक लगाकर अभिनंदन किया. टीम लीडर क्रिस्टोफर विक्रि ने कहा कि रेस्क्यू के दौरान वन्यजीवों को किसी तरह की हानि नहीं पहुंचने दी जाएगी.
