दिव्यांग सशक्तिकरण: 543 लाभार्थियों को 37.98 लाख के उपकरण वितरित

बालाघाट: कलेक्टर मृणाल मीना और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सराफ के नेतृत्व में चल रहे दिव्यांग जन सशक्तिकरण अभियान का एक और चरण 26 जुलाई को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान लगभग छह माह पूर्व शुरू किया गया था।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता की।

इस अवसर पर 543 दिव्यांग एवं वृद्धजनों को कुल 1810 सहायक उपकरण मोटर ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर आदि वितरित किए गए। इन उपकरणों की कुल लागत लगभग 37 लाख 98 हजार रुपये रही।यह पहल मध्यप्रदेश सरकार की समावेशी और गरिमामय जीवन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो दिव्यांगजनों के आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

नदियों के पुनरुद्धार और जलसंरक्षण पर आधारित सदानीरा प्रदर्शनी का उद्घाटन

Mon Jul 28 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सदानीरा प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। यह आयोजन प्रदेश की जल संरक्षण, नदियों की पुनरुद्धार योजना और पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश […]

You May Like