नदियों के पुनरुद्धार और जलसंरक्षण पर आधारित सदानीरा प्रदर्शनी का उद्घाटन

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सदानीरा प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। यह आयोजन प्रदेश की जल संरक्षण, नदियों की पुनरुद्धार योजना और पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदेश की नदियों को स्वच्छ और सतत बहाव वाली बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सदानीरा अभियान जनभागीदारी से जुड़े विकास का एक सशक्त उदाहरण है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और आम नागरिकों से भी जल संरक्षण के प्रयासों में भागीदारी की अपील की।प्रदर्शनी में मॉडल, चित्र प्रदर्शनी और डिजिटल माध्यम से नदी संरक्षण की योजनाओं को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया।

Next Post

SDM हुजूर कार्यालय भवन का लोकार्पण

Mon Jul 28 , 2025
रीवा:उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कालेज चौराहा के समीप नवनिर्मित एसडीएम हुजूर कार्यालय भवन का लोकार्पण किया. उप मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना करके इसका लोकार्पण किया.इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमें कार्य करने के लिए अच्छा भवन और उचित सुविधाएं मिलती हैं तो हमें पूरी कार्यक्षमता […]

You May Like