मोदी ने की वैभव सूर्यवंशी की हौसलाअफजाई

पटना 30 मई (वार्ता) बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के युवा स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की।

पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर हुई इस मुलाकात के दौरान वैभव के साथ के माता-पिता भी थे। श्री मोदी ने स्वयं वैभव तथा उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की हैं।

श्री मोदी ने वैभव और उनके परिवार के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “ पटना हवाई अड्डे पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनायें।”

उल्लेखनीय है कि बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली सबका ध्यान आकर्षित किया था।

Next Post

मार्बल सिटी अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड में भी गड़बड़झाला

Fri May 30 , 2025
जबलपुर: मार्बल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती शांति देवी की मौत के बाद जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मृतका के बेटे ने मेडिकल रिकॉर्ड में गड़बड़ी, फर्जी बिलिंग और दस्तावेजों में छेड़छाड़ की शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि ICU में तैनात डॉक्टर ब्रजलाल उइके असली […]

You May Like