भावांतर योजना: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 1.17 लाख किसानों को 200 करोड़ का किया अंतरण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोयाबीन भावांतर योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने 1.17 लाख किसानों के खातों में 200 करोड़ की राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर भावांतर योजना के अंतर्गत सर्वाधिक लाभ प्राप्त करने वाले मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र के किसानों को प्रतीकात्मक रूप से चेक भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावांतर योजना के तहत रघुवीर सिंह राजपूत को 95,260 का चेक प्रदान किया। वहीं श्री मुकेश पाटीदार को 73,699, औंकार सिंह को 64,105, रामदयाल पाटीदार को 59,257 तथा जगदीश चंद्र पाटीदार को 58,522 का चेक सौंपा गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संजय सिंह, पिता मनोहर सिंह, को पुलिस आरक्षक पद के लिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भावांतर योजना किसानों की आय को स्थिरता देने और उन्हें बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। राज्य सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्ध है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Next Post

मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक का भव्य लोकार्पण, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ

Thu Jan 29 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर में नवनिर्मित पशुपतिनाथ लोक का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपतिनाथ लोक प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नई पहचान देगा तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि पशुपतिनाथ लोक न केवल […]

You May Like