परिवहन मामले की जांच करो, कांग्रेसियों का लोकायुक्त कार्यालय की ओर कूच

भोपाल:राज्य विधानसभा की कार्रवाई सोमवार को होली के अवकाश के बाद पुनः शुरू हुई। विधानसभा में प्रतिपक्ष कांग्रेस के सदस्य परिवहन विभाग में हुई गड़बड़ी की जाँच की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेसियों ने आज विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।

इसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष की अगवानी में लोकायुक्त कार्यालय की ओर रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल इस मामले की शीघ्र जांच की मांग कर रहा है।

Next Post

न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने ली उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ

Mon Mar 17 , 2025
नई दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली। शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अन्य सभी न्यायाधीशों की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई। उच्चतम न्यायालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वहां के अन्य न्यायाधीशों के […]

You May Like