पंचांग 18 मई 2026:-
रा.मि. 28 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया चन्द्रवासरे रात 8/47, रोहिणी नक्षत्रे दिन 2/11, सुकर्मा योगे रात 1/14, बालव करणे सू.उ. 5/22, सू.अ. 6/38, चन्द्रचार वृषभ रात 1/21 से मिथुन, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 18 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में अत्याधिक परिश्रम केबाद आंशिक सफलता मिलेगी, मित्र के कारण विवाद होगा, मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, मन में खिन्नता रहेगी, वर्ष के मध्य में घरेलू कार्यो में रूचि रहेगी, बैचारिक वाद विवाद होगा, सत्संग में मन शांत रहेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक मित्र का सहयोग रहेगा, व्यवसाय में वृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता का सुख रहेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा,सिंह राशि के व्यक्तियों को शिक्षा में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के कोप का सामना करना पड़ेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंको नवीन योजनों में पॅूजी निवेश होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का सहयोग और सुख शांति रहेगी.
———————————————————
आज का भविष्य- सोमवार 18 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक रूपवान, सुन्दर, हष्टपुष्ट, मिलनसार, एवं बचपन में जिद्दी, अधिक होगा. शिक्षा में देर से रूचि जागेगी. खेलों के प्रति रूचि रहेगी. कोई नया कार्य सीखेगा. पहिले नौकरी बाद में व्यवसाय करेगा.
———————————————————
मेष- जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी, बिना मांगे सलाह न दें, मित्रों की मदद मिलेगी, कारोबारी यात्रा का योग सुखद रहेगा.
वृषभ- आप अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोष देंगे, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं, किसी कार्य में इच्छानुसार सफलता मिलेगी, लाभ प्राप्त होने का योग है.
मिथुन- अधिकारियों के आदेश की अवहेलना न करें, धैर्य से काम लें, यात्रा हो सकती है, दूसरों के कामकाज में मदद मिलेगी.वाहन पर व्यय होगा. सतर्कता एवं सावधानी रखें.
कर्क- सकारात्मक सोच से उलझे मामले सुलझेंगे, मांगलिक कार्य में उपस्थिति रहेगी, संतान संबंधी कार्य होंगे, खरीदी में सावधानी रखें, यश मिलेगा.
सिंह- कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में हल होने की उम्मीद है, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, कामकाज में रूकावट आयेगी, किसी नजदीकी रिश्तेदारों में जाना पड़ेगा.
कन्या- सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कारोबार में इच्छानुसार सफलता मिलेगी. साहस संयम से कार्य करें.
तुला- मित्रों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बनेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, आपके कामकाज में सुधार होगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक- मेहमानों के साथ व्यवस्था रहेगी, पूर्व में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा, कामकाज में सफलता का योग है, नई योजना पर विचार विमर्श होगा.
धनु- अधिकारियों की अनदेखी से मुश्किल हो सकती है, रूका पैसा वसूल कर लेंगे, पारिवारिक जिम्मेदारी बढेगी, नौकरी में कोई काम जरूरी करना पड़ सकता है.
मकर- काम को समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा, मामूली बात से करीबी रिश्तों में गलतफहमी होगी, नया खर्च सामने आ सकता है, कामकाज में वृद्धि होगी.
कुम्भ- विरोधियों से निपटने के लिये कूटनीति से काम लें, प्रियजन से मुलाकात होगी, स्वयं की गलती से कहीं कोई नुकसान हो सकता है, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा.
मीन- भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगे, व्यापार व्यवसाय मं अच्छी सफलता मिलेगी, मनोबल बना रहेगा, किसी व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.
———————————————————
व्यापार भविष्य:
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, में घटाबढ़ी होगी, चना, जूट, पाट, बारदाना, देशी घी, तिल, सरसों, में मंदी की चाल चलेगी. वायदा मार्केट आज 11 बजकर 50 मिनिट के बने रूख पर व्यापार लाभदायक रहेगा. भाग्यांक 1539 है.
———————————————————
