श्रीमद भागवत कथा शुरू, भव्य कलश यात्रा निकली

ग्वालियर:श्री देव चेतकपुरी मंदिर परिसर रामजानकी मंदिर चेतकपुरी में आज 14 नवंबर से 20 नवंबर तक संगीतमय श्रीमद भागवत का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद भागवत की कलश यात्रा आज शुक्रवार को सुबह माधवनगर स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर चेतकपुरी पहुंची।

श्रीमद भागवत कथा पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री श्रवण करा रहे हैं। कथा के परीक्षित चेतकपुरी के ओमप्रकाश शर्मा और श्रीमती सुनीता शर्मा है। श्री देव चेतकपुरी मंदिर रामजानकी मंदिर में होने वाली कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा में नीरज शर्मा, मनीषा शर्मा, अरूण शर्मा भारती शर्मा सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए ।

Next Post

नौरादेही में बाघिन राधा एन-1 तीन शावकों के साथ कैमरे में हुई कैद

Fri Nov 14 , 2025
रहली: वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व से फिर एक बार खुशखबरी आई है.मदर ऑफ नौरादेही कहलाने वाली बाघिन राधा यानी एन-1 तीन शावकों के साथ कमरे में कैद हुई है, जिनकी उम्र 7-8 महीने है. कुछ दिनों से इलाके में एक बाघिन के शावकों के साथ नजर आने की […]

You May Like

मनोरंजन