एल्जी इक्विपमेंट्स ने कोयंबटूर में खोली इटली की प्रौद्योगिकी पर आधारित वैक्यूम पंप असेंबली इकाई

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) अग्रणी कंप्रेसर निर्माताओं में शामिल एल्जी इक्विपमेंट्स लि. ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में नई वैक्यूम पंप असेंबली लाइन का उद्घाटन किया जो इटली की एक कंपनी के साथ प्रौद्योगिकी सहयोग पर आधारित वैक्यूम सॉल्यूशंस में रणनीतिक विस्तार की दिशा में कंपनी का एक बड़ा कदम बताया जा रहा है। कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक उसकी कोयंबटूर में नयी असेंबली लाइन इटली की डी.वी.पी. वैक्यूम टेक्नोलॉजी के साथ प्रौद्योगिकी लाइसेंस समझौते के अनुसार शुरू की गयी है। यह समझौता कई वर्ष के लिए है। इसके तहत एल्जी भारत में डीवीपी के वैक्यूम प्रोडक्ट्स का विनिर्माण, असेंबली, टेस्टिंग और विपणन करेगी ।

बयान में कहा गया है कि वैक्यूम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यह पहल एल्जी के इंडस्ट्रियल एयर और नयी पीढ़ी के वैक्यूम प्रौद्योगिकी समाधानों पेश करने की क्षमता को और मजबूत बनायेगी। डेमिंग प्राइज़ से सम्मानित एल्जी ने इस नई असेंबली लाइन को कंपनी ने अपनी ठोस गुणवत्ता नीति के अनुसार डिजाइन किया है।
एल्जी इक्विपमेंट्स के प्रबंध निदेशक डॉ. जयराम वरदराज, ने कहा, “यह वैक्यूम पंप असेंबली लाइन भारत से विश्वस्तरीय औद्योगिक समाधान प्रस्तुत करने की एल्जी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वैक्यूम टेक्नोलॉजी हमारे कंप्रेस्ड एयर बिज़नेस का स्वाभाविक विस्तार है और यह सुविधा दिखाती है कि हम हर नई प्रोडक्शन लाइन में डेमिंग-रिकग्नाइज़्ड टीक्यूएम प्रैक्टिसेस लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Next Post

केएल राहुल का नाबाद शतक, भारत ने बनाये 284/7

Wed Jan 14 , 2026
राजकोट 14 जनवरी (वार्ता) के एल राहुल (नाबाद 112) की शतकीय पारी और कप्तान शुभमन गिल (56) के अर्धशतक की बदौलत भारत ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 284 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने […]

You May Like