डांट से नाराज घर से निकला 12 वर्षीय बालक 12 घंटे में मिला

इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ खेलने और देर से घर लौटने पर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले 12 वर्षीय बालक को पुलिस ने 12 घंटे में सकुशल तलाश लिया. पुलिस ने 50 से 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चार टीमें लगाकर उसकी तलाश की.

थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि बालक रात करीब 9.30 बजे घर से निकला था. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर चार टीमें गठित कीं. टीमों ने संभावित स्थानों और रास्तों पर तलाश करने के साथ बालक के परिचितों से जानकारी जुटाई. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालक को सकुशल माता पिता के सुपुर्द कर दिया.

Next Post

राशन दुकान में 12 हजार किलो से ज्यादा खाद्यान्न कम मिला

Thu Aug 13 , 2026
ग्वालियर:चीनौर थाना क्षेत्र के किशोरगढ़ में शासकीय उचित मूल्य दुकान की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर खाद्यान्न कम पाए जाने का मामला सामने आया है। जांच में ऑनलाइन प्रदर्शित स्टॉक की तुलना में 9,670.48 किलो गेहूं, 2,090.24 किलो चावल, 458 किलो नमक, 47 किलो शक्कर और 10 किलो मूंग […]

You May Like

मनोरंजन