चावल मजबूत; गेहूं, चीन, दालों में मंदी; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं में नरमी रही। दाल और चीनी के दाम भी फिसल गये। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 13 रिंगिट चढ़कर 4,474 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50.63 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत पांच रुपये बढ़कर 3,860.61 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं का भाव 11 रुपये टूटकर 2,841.58 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। आटे की कीमत 3,310.56 रुपये प्रति क्विंटल पर कमोबेश स्थिर रही।
खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। मूंगफली तेल की औसत कीमत नौ रुपये और सोया तेल की छह रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। अन्य तेलों में तेजी रही। सरसों तेल 55 रुपये और पाम ऑयल आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वनस्पति की कीमत 28 रुपये और सूरजमुखी तेल की 19 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।
दाल-दलहनों में नरमी रही। चना दाल की औसत कीमत चार रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। मसूर दाल भी 20 रुपये और तुअर दाल 25 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मूंग दाल की औसत कीमत 19 रुपये और उड़द दाल की 20 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।
गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत पांच रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी दो रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

एम्बेसी ग्रुप ने 1,748 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया

Wed Oct 15 , 2025
बेंगलुरु, 15 अक्टूबर (वार्ता) रियल एस्टेट विकास कंपनी समूह एम्बेसी ग्रुप ने बुधवार को बताया कि उसने समूह-स्तरीय कर्ज में कमी लाने के लिए 1,748 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) का भुगतान कर दिया है। एम्बेसी की एक विज्ञप्ति के अनुसार उसने वीवर्क इंडिया के आईपीओ के पैसे […]

You May Like