एम्बेसी ग्रुप ने 1,748 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया

बेंगलुरु, 15 अक्टूबर (वार्ता) रियल एस्टेट विकास कंपनी समूह एम्बेसी ग्रुप ने बुधवार को बताया कि उसने समूह-स्तरीय कर्ज में कमी लाने के लिए 1,748 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) का भुगतान कर दिया है।
एम्बेसी की एक विज्ञप्ति के अनुसार उसने वीवर्क इंडिया के आईपीओ के पैसे का रणनीतिक इस्तेमाल कर्ज का स्तर कम करने पर लगाया है। इससे समूह के गिरवी रखे गये शेयरों का स्तर घट कर 15 प्रतिशत रह गया है। एम्बेसी ग्रुप ने पिछले कुछ वर्षों में समान कैपिटल को 1,600 करोड़ के कर्ज का पूरा भुगतान भी कर दिया है, जिससे उसका लेखा जोखा मजबूत हुआ है।
एम्बेसी ग्रुप के अध्यक्ष जितेंद्र विरवानी ने कहा,’ऋण में कमी से न केवल हमारी वित्तीय स्थिरता को मज़बूती मिली है बल्कि यह अपना वित्तीय आधार मज़बूत और स्वस्थ बनाए रखने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का भी सबूत है।’
मनोहर जितेन्द्र

Next Post

दो दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 575 अंक उछला

Wed Oct 15 , 2025
मुंबई, 15 अक्टूबर (वार्ता) लगातार दो दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को रौनक लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 575 अंक उछल गया। बाजार में आज शुरू से ही लिवाली रही जिससे सेंसेक्स मंगलवार के मुकाबले 575.45 अंक ऊपर 82,605.43 अंक (0.70 प्रतिशत) पर बंद […]

You May Like