
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में हुई चोरी की वारदात के मामले में दो शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसके साथ ही चोरी किए इलेक्ट्रॉनिक सामान और नगदी सहित लगभग 12 लाख रुपए का मसरूका जब्त किया.
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 25 नवंबर को देर रात इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में नकबजनी की घटना हुई थी. पकडे गए आरोपी आदतन चोर, जो पहले भी चोरी नकबजनी के प्रकरण में जेल जा चुका हैं. आरोपीगण मध्य प्रदेश के सीहोर और शिवपुरी के रहने वाले हैं. भोपाल में रहकर दोनो की मुलाकात हुई थी. इसके बाद आरोपियों ने अपनी टीम बना कर वारदात की. आरोपियों की पहचान दीपक यादव और तरूण उर्फ दीपक मीना के रूप में की गई है.
