
जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से युवक घायल हो गया । जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक राहुल चौधरी 30 वर्ष निवासी इमलहापुरा सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 8 बजे वह पनागर से आकर एवन स्टील फर्नीचर दुकान के सामने आटो से उतरकर घर के लिये पैदल जा रहा था तभी सिहोरा तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 15 जेड एम 1282 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके पीछे से टक्कर मार दिया जिससे उसे चोटें आ गई।
