सोती रही वृद्धा, घर से जेवर पार

जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत शिवनगर कॉलोनी में चोरों ने एक घर में धावा बोलते हुए पेटी में रखे जेवरात पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वृद्धा गहरी नींद में सो रही थी । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को आभा सिंह 50 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भाई के साथ सुबह लगभग 11-30 बजे काम से घर से बाहर गयी थी, मां घर में सो रही थीं, शाम लगभग 4 बजे घर वापस आयी थी कुछ देर बाद मां ने अपनी पेटी देखी पेटी का ताला टूटा हुआ था, पेटी में रखी सोने की 1 चैन, 3 जोड़ी टाप्स, 1 अंगूठी गायब थे, उसे संदेह है कि उसकी गैरमौजूदगी में मां के सोते समय कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Next Post

वृद्ध आश्रम पहुंचे कलेक्टर,लिया आशीर्वाद

Sat May 16 , 2026
दमोह। जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव शुक्रवार शाम आकस्मिक रूप से वृद्धाश्रम पहुंचे, बुजुर्गों से मिले और यहां पर रह रहे तीन बुजुर्गों जिनकी पेंशन नहीं मिल रही थी, पिछले निरीक्षण के दौरान इन बुजुर्गों ने कलेक्टर श्री यादव को अवगत कराया था कि उन्हें पेंशन तकनीकी कार्यों से नहीं […]

You May Like

मनोरंजन