यूपी चुनाव: संघ का BJP हाईकमान को दो टूक संदेश, कहा- योगी आदित्यनाथ ही होंगे चेहरा, विरोध करने वालों को माना जाएगा ‘बागी’

नई दिल्ली, 13 दिसंबर, 2025: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले BJP लीडरशिप को कड़ा संदेश भेजा है। 2 दिसंबर को लखनऊ में हुई RSS और BJP की उच्च स्तरीय बैठक में यह मुहर लगा दी गई कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ही चेहरा रहेंगे। संघ ने दो टूक कहा है कि उनके नेतृत्व पर जो भी सवाल उठाएगा, उसे ‘बागी’ समझा जाएगा। यह सख्त मैसेज राज्य और राष्ट्रीय नेतृत्व दोनों के लिए है।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि 2022 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर हुई तनातनी से सीटें घटी थीं। 2019 में 62 लोकसभा सीटें थीं, जो 2024 में घटकर 33 रह गईं। RSS ने स्पष्ट किया है कि ऐसी स्थिति दोबारा स्वीकार नहीं की जाएगी और संगठन में जल्द ही बड़े संगठनात्मक बदलाव किए जाएंगे, जिसमें योगी के खिलाफ लॉबिंग करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

RSS ने यह भी साफ किया कि विधानसभा चुनाव की रणनीति, टिकट बंटवारे और मुद्दे तय करने में उसकी अहम भूमिका होगी। संघ ने पार्टी हाईकमान को संदेश दिया कि राष्ट्रीय स्तर के नेता भी योगी आदित्यनाथ को लेकर कोई विवादित बयान न दें। इसके अलावा, चुनावी रणनीति के तहत 2026 में यूपी में हिंदूवादी संगठनों और साधु-संतों का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।

Next Post

भारत पाकिस्तान पर प्रहार हेतु पिनाका मार्क-3 लाने को तैयार, 120 किमी रेंज वाला स्वदेशी रॉकेट सिस्टम सेना की तोपखाना क्षमता बढ़ाएगा

Sat Dec 13 , 2025
नई दिल्ली, 13 दिसंबर, 2025: ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारतीय सेना अपनी लंबी दूरी की तोपखाने की क्षमताओं को और मजबूत करने जा रही है। सेना पिनाका मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के मार्क-3 वर्जन को शामिल करने की तैयारी कर रही है, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने […]

You May Like