शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री ने जीता दिल

फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ रिलीज़ होते ही छा गया है। अरिजीत सिंह की भावुक आवाज़, विशाल भारद्वाज का म्यूजिक और गुलजार के बोल इस गाने को खास बनाते हैं।

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ रिलीज हो गया है, जिसने आते ही दर्शकों के दिलों को छू लिया है। इस गाने को अरिजीत सिंह की भावुक और सधी हुई आवाज ने और भी खास बना दिया है। खास बात यह है कि कुछ समय पहले ही अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। ऐसे में उनका यह नया गाना फैंस के लिए किसी खूबसूरत तोहफे से कम नहीं है।

अरिजीत की आवाज में गाया गया ‘इश्क का फीवर’ प्यार की उस मासूम शुरुआत को दर्शाता है, जो धीरे-धीरे दिल में जगह बना लेती है। गाने का म्यूजिक खुद विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल दिग्गज गीतकार गुलजार ने लिखे हैं। गाने की शुरुआत में फरीदा जलाल की एक दमदार और भावनात्मक लाइन सुनाई देती है, जो तुरंत दर्शकों का ध्यान खींच लेती है। इसके बाद गाना एक सौम्य और रोमांटिक धुन में बदल जाता है।

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री

‘इश्क का फीवर’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों की ऑनस्क्रीन मौजूदगी गाने के इमोशन्स को और गहराई देती है। कैमरे के सामने उनकी खामोश नजरों, हल्की मुस्कान और भावनात्मक जुड़ाव ने इस गाने को बेहद खास बना दिया है। यह गाना शोर-शराबे वाले रोमांस से अलग, सुकून देने वाला एहसास कराता है।

ओ रोमियो के स्टार कास्ट

यह रोमांटिक ट्रैक टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे वैलेंटाइन वीक का परफेक्ट लव सॉन्ग बता रहे हैं। फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Next Post

पंजाबी सॉन्ग ‘कित्थे रह गया’ पर आम्रपाली दुबे ने दिखाया क्यूट अंदाज, सोशल मीडिया पर छाईं

Tue Feb 3 , 2026
आम्रपाली दुबे का पंजाबी सॉन्ग ‘कित्थे रह गया’ पर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्यूट एक्सप्रेशंस और चुलबुले अंदाज में नजर आईं आम्रपाली को फैंस प्यार दे रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त मौजूदगी के लिए जानी […]

You May Like