आरएसएस मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, चिब ने मनुस्मृति जलाकर जताया विरोध

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने रविवार को दिल्ली के झंडेवालान स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय के बाहर मनुस्मृति जलाकर कथित भेदभावपूर्ण और जातिवादी विचारधारा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान श्री चिब ने हाथ में संविधान की प्रति लेकर संविधान को सर्वोपरि बताते हुए नारेबाजी की। श्री चिब ने कहा कि आरएसएस भाजपा की विचारधारा मनुस्मृति से प्रेरित है और यह दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है, एक संविधान की और दूसरी भाजपा- आरएसएस की।

उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलितों और संविधान की आत्मा का अपमान है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस जातिवादी मानसिकता के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि देश संविधान के हिसाब से चलेगा, न कि मनुस्मृति के। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरि कृष्णा समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को हिरासत में लेकर पहाड़गंज थाने पहुंचाया।

.....

Next Post

गूगल पर डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी

Sun Aug 30 , 2026
इंदौर: बॉम्बे हॉस्पिटल में डॉक्टर राठी से अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर तलाशना एक महिला को महंगा पड़ गया. सर्च के दौरान मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर ठग ने खुद को अस्पताल का असिस्टेंट बताया और बुकिंग के नाम पर लिंक भेजी. महिला के लिंक पर […]

You May Like