
पांढुरना, महाराष्ट्र के पुणे की एक लडकी को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने के बाद वहां से भागकर आने वाले युवक को आज पुलिस ने पांढुरना से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पांढुरना नगर का सूरज घोड़े नामक युवक महाराष्ट्र के पुणे में काम करने गया था,वहां लगभग एक वर्ष तक रहने के दौरान इस युवक ने वहां की एक युवती को शादी का झांसा देते हुए उसका शारीरिक शोषण करने के बाद उससे शादी करने से इंकार कर वहां से भागकर यहां आ गया,पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को पुणे की पुलिस ने पांढुरना पहुंचकर इस युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
