आरटीओ की कार्रवाई, एनसीएल ड्यूटी में लगी 5 शिफ्ट बसें बिना कागजात के जब्त

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर आरटीओ विक्रम सिंह राठौर नें जयंत-मोरवा मार्ग सीडब्ल्यूएस के पास किया औचक वाहनों का जांच करते हुये पॉच सिफ्ट बसों को जप्त कर लिया। वाहन चालको के पास मौके पर कोई कागजात नही मिला।

आरटीओ नें जानकारी देते हुए बताया कि आज के वाहन चेकिंग में पांच बसों के कागजात मौके पर नहीं मिलने के कारण जप्त कर आगे के कार्रवाई की जा रही है। जप्त पॉचो बसें एनसीएल परियोजना में संविदा में लगाई गई है, जो की इनका एनसीएल कर्मियों को खदान क्षेत्र में पहुचाने का कार्य है। यह बैगर कागजात के ही खदान से उनके गंतव्य तक पहुंचाते थे। उक्त कार्रवाई के दौरान आरटीओ दफ्तर के लिपिक व्यौमकांत तिवारी समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

अष्टमी तिथि पर मॉ महागौरी की हुई पूजा अर्चना, जगह-जगह कराया गया कन्या भोज

Thu Mar 26 , 2026
सिंगरौली। चैत्र नवरात्रि पर्व का आखिरी दौर चल रहा है। आज दिन गुरूवार अष्टमी तिथि के अवसर पर महागौरी की विधिवत भक्तों ने पूजा-अर्चना किया। वहीं ऊर्जाधानी में जगह-जगह कन्या भोज कराकर आशिर्वाद मांगा। इधर देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दरअसल चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर […]

You May Like