माता-पिता और शिक्षक-गुरू होते हैं राष्ट्र निर्माता, उनका सम्मान करें

इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के मुख्य आतिथ्य में आज शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सांवेर में शिक्षक दिवस मनाया गया.इस अवसर पर उन्होने शिक्षक-विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता और शिक्षक-गुरु राष्ट्र निर्माता होते है, उनका सम्मान करें और चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ें जीवन में गुरू के ज्ञान से ही देश और प्रदेश का विकास संभव होगा.

विकसित भारत बनाने में शिक्षक और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इस अवसर पर श्री सिलावट ने उपस्थित विद्यार्थियों और उनके माता-पिताओं और शिक्षकों को अपने हाथों से भोजन प्रदान कर उनके साथ स्नेह भोज किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में गणेश पूजन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया. इस अवसर पर भारतसिंह, दिलीप चौधरी, संदीप चंगेडिया, जीतुराज राठौर, सुभाष जैन, सतीश मालवीय, संजय घोडेला और प्राचार्य सरवैया सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Next Post

लगातार भारी बरसात में पूरा मुक्तिधाम डूबा

Sat Sep 6 , 2025
महू: लगातार चल रही मूसलाधार बरसात में जहां जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया. तो वही शहरी इलाकों में पानी पानी हो गया. नदी नाले जहां तूफान पर आए हैं. निचली बस्तियां क्षेत्र में पानी भरने की वजह से लोगों की दिनचर्या बदल गई. इतना ही नहीं कॉलोनी इलाकों में भी […]

You May Like