वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी और बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

भोपाल, 02 अप्रैल (वार्ता) रेलवे ने उत्तरप्रदेश के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी और महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 13-13 फेरे चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के शिवपुरी, गुना, रूठियाई, चाचौड़ा बीनागंज और ब्यावरा राजगढ़ स्टेशनों पर भी रूकेगी।

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02199/02200 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन 03 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन से शाम 16:50 बजे प्रस्थान कर, 20:23 बजे शिवपुरी, 22:10 बजे गुना, 22:32 बजे रूठियाई, 23:10 बजे चाचौड़ा बीनागंज, 23:43 बजे ब्यावरा राजगढ़ और अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन शाम 16:10 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।

इसीतरह गाड़ी संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी विशेष ट्रेन 05 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 05:10 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से प्रस्थान कर, 19:30 बजे ब्यावरा राजगढ़, 19:58 बजे चाचौड़ा बीनागंज, 20:58 बजे रूठियाई, 21:55 बजे गुना, 23:13 बजे शिवपुरी और अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 05:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पहुंचेगी।

Next Post

एक नहीं दो पुतलों को भी नहीं रोक पाई पुलिस

Wed Apr 2 , 2025
सागर: परिवहन घोटाले के आरोपी सौरभ शर्मा को जमानत मिलने के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व मैं विरोध स्वरूप डिग्री कॉलेज चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुलिस की जद्दोजहद और वाटर केनन के बाद भी कांग्रेस जनों नें दो दो पुतले […]

You May Like