एक नहीं दो पुतलों को भी नहीं रोक पाई पुलिस

सागर: परिवहन घोटाले के आरोपी सौरभ शर्मा को जमानत मिलने के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व मैं विरोध स्वरूप डिग्री कॉलेज चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुलिस की जद्दोजहद और वाटर केनन के बाद भी कांग्रेस जनों नें दो दो पुतले दहन कर दिए।

एक पुतला सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव एक और से लाए तो दूसरा पुतला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी दूसरी तरफ से लाए।पुतला दहन मैं प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, महासचिव रेखा चौधरी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

Next Post

सहायक कोटेदार के घर से 95 बोरी गेहूं-चावल जब्त

Wed Apr 2 , 2025
सरई: शासकीय उचित मूल्य दुकान बेलगांव में सहायक विक्रेता रामकृपाल प्रजापति के यहां से 95 बोरी गेहॅू, चावल बरामद हुआ है। इसमें 53 बोरी चावल 42 बोरी गेहूॅ शामिल है।जानकारी के अनुसार बेलगांव शासकीय उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न की लगातार कालाबाजारी करने की शिकायत मिल रही थी। इस संबंध […]

You May Like