सहायक कोटेदार के घर से 95 बोरी गेहूं-चावल जब्त

सरई: शासकीय उचित मूल्य दुकान बेलगांव में सहायक विक्रेता रामकृपाल प्रजापति के यहां से 95 बोरी गेहॅू, चावल बरामद हुआ है। इसमें 53 बोरी चावल 42 बोरी गेहूॅ शामिल है।जानकारी के अनुसार बेलगांव शासकीय उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न की लगातार कालाबाजारी करने की शिकायत मिल रही थी। इस संबंध में सरई टीआई जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि शिकायत मिलने पर आज सहायक विक्रेता बेलगांव रामकृपाल प्रजापित के घर में तहसीलदार चन्द्रशेखर मिश्रा एवं सहायक आपूर्ति अधिकरी के साथ संयुक्त रूप से दबिश दी गई। जहां सहायक कोटेदार के निजी मकान से 95 क्विंटल खाद्यान्न बरामद हुआ है।

इधर नवभारत ने 30 मार्च को जिले में सार्वजनिक खाद्यान्न वितरण प्रणाली व्यवस्था पस्त, नामक शीर्षक प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था और सरई इलाके का भी जिक्र किया था।आरोप लग रहा है कि बेलगांव विक्रेता के सांठगांठ से ही सहायक विक्रेता रामकृपाल प्रजापति के निजी घर में खाद्यान्न अवैध रूप से भण्डारित कर यहीं से साहूकारों के यहां विक्री कर दिया जाता था और दोनों ने यह लम्बे अर्से से अवैध कारोबार करते आ रहे थे। नवभारत ने 28 एवं 30 मार्च को इस मसले का खबर प्रकाशित किया था।

Next Post

मृतकों की पार्थिव देह जल्द ही उनके घर पहुंचायी जाएंगी: यादव

Wed Apr 2 , 2025
भोपाल, 02 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना अत्यंत दुःखद और कष्टदायी है। राज्य सरकार पूरी सक्रियता एवं तत्परता के साथ मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। पीड़ितों की सहायता के लिए राज्य सरकार […]

You May Like