मृतकों की पार्थिव देह जल्द ही उनके घर पहुंचायी जाएंगी: यादव

भोपाल, 02 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना अत्यंत दुःखद और कष्टदायी है। राज्य सरकार पूरी सक्रियता एवं तत्परता के साथ मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। पीड़ितों की सहायता के लिए राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मृतकों की पार्थिव देह उनके गृहग्राम एवं परिजन तक पहुंचाने की सभी जरूरी व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं।

डॉ यादव ने आज मीडिया से चर्चा में सभी मृतकों के परिजन के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से हादसे का शिकार हुए सभी मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए तथा घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने काम के सिलसिले में राज्य की सीमा से बाहर जाने वाले सभी श्रमिकों से अपने काम के दौरान पूरी सतर्कता बरतने एवं खुद की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की है।

 

Next Post

भाजपा बूथ स्तर तक मनाएगी स्थापना दिवस के कार्यक्रम

Wed Apr 2 , 2025
सीधी: भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें आगामी दिनों में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों की व्यापक कार्य योजना बनाई गई।कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए भाजपा […]

You May Like