रणथंभौर में मंदिर के पास बाघ के आने से अफरा तफरी मची

भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर में अमरेश्वर महादेव मंदिर के पास शुक्रवार को बाघ के आने से लोगों में अफरातफरी मच गई।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल लोगों से पूरी सावधानी बरतने और बाघ के होने पर अमरेश्वर महादेव के मंदिर की ओर नहीं जाने का आग्रह किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पिछले दो दिन में हुई बारिश के बाद अमरेश्वर महादेव का झरना उफान पर है जिसके चलते यहां लोग पहुंचने लगे हैं। अपराह्न दो बजे के आस पास कुछ लोग अमरेश्वर महादेव पर झरना देखने गए थे जहां उन्हें बाघ चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की ओर से बाघ पर निगरानी शुरू कर दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि फिलहाल बाघ की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन अमरेश्वर वन क्षेत्र में बाघिन सुल्ताना अक्सर देखी जाती है, जिसके चलते उसके बाघिन सुल्ताना ही होने की संभावना जताई जा रही है। बाघिन सुल्ताना का क्षेत्र रणथम्भौर के जोन नंबर एक में है। जहां से वह त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग होकर इस क्षेत्र में अक्सर आती है।

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 21 जून 2025

Sat Jun 21 , 2025
पंचांग 21 जून 2025:- रा.मि. 31 संवत् 2082 आषाढ़ कृष्ण एकादशी शनिवासरे रात 12/14, अश्विनी नक्षत्रे शाम 5/15, अतिगण्ड योगे शाम 6/37, वव करणे सू.उ. 5/13 सू.अ. 6/47, चन्द्रचार मेष, पर्व- योगिनी एकादशी व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9. ————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: शनिवार […]

You May Like