मिट्टी की बाउंड्रीवॉल धसकने  से मासूम बालक की मौत

सिंगरौली। लंघाडोल थाना क्षेत्र के धनगढ़ गांव में एक खपड़ैल मकान का दिवाल गिरने से एक मासूम बालक चपेट में आ गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके से पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

घटना के संबंध में लंघाडोल थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र धुर्वे के अनुसार क्षेत्र में बारिश के दौरान आज धनगढ़ गांव में एक कच्चा बाउंड्रीवॉल की दिवाल धसक गई। जहां बाउंड्रीवॉल के धसकने से विकास सिंह पिता क्षत्रपति सिंह उम्र 7 वर्ष की मौत हो गई। यह हादसा आज दिन शनिवार की सुबह 9:30 बजे की है। घटना के पूर्व विकास अन्य बच्चों के साथ बारिश में खेल कर रहा था। जहां अचानक कच्चे बाउंड्रीवॉल गिर गई।

Next Post

रीवा बायपास का विस्तार होने के बाद आठ लेन की मिलेगी सडक़

Sat Jun 21 , 2025
रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा बायपास के विस्तार कार्य तथा रिंगरोड निर्माण की समीक्षा की. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा बायपास का निर्माण पूरा होने के बाद फोरलेन की मुख्य सडक़ के साथ दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड की सुविधा मिलेगी. इस बायपास से आठ लेन […]

You May Like