रीवा बायपास का विस्तार होने के बाद आठ लेन की मिलेगी सडक़

रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा बायपास के विस्तार कार्य तथा रिंगरोड निर्माण की समीक्षा की.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा बायपास का निर्माण पूरा होने के बाद फोरलेन की मुख्य सडक़ के साथ दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड की सुविधा मिलेगी. इस बायपास से आठ लेन की सडक़ से आवागमन होगा. वर्तमान सडक़ को चौड़ा करने के लिए तेजी से कार्य पूरा करें. बिजली, पोल तथा पेयजल की पाइपलाइन की शिफ्टिंग तत्काल कराएं. नवम्बर माह तक बीहर नदी में ब्रिज और नहर में ब्रिज का कार्य पूरा कराएं. रेलवे ओवर ब्रिज का भी काम तेजी से पूरा कराएं. सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करें. आयुक्त नगर निगम पेयजल की पाइपलाइन की शिफ्टिंग तथा अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही करें. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बेला से सिलपरा रिंग रोड बहुत महत्वपूर्ण सडक़ है. इसके अधिकांश भाग का कार्य पूरा हो गया है. शेष कार्यों को दिसम्बर माह तक पूरा कराएं. इसके अधूरे अण्डरपास तथा पुलों का निर्माण तेजी से पूरा करें. रीवा-सीधी हाइवे के शेष भाग को फोरलेन बनाने का कार्य तत्काल शुरू कराएं. बैठक में एनएचआई के प्रतिनिधि ने बताया कि रीवा से मोहनिया टनल तक फोरलेन निर्माण के लिए टेण्डर की प्रक्रिया जारी है. इसी तरह सोन नदी पर मेजर ब्रिज के साथ सर्रा से सीधी तक फोरलेन निर्माण के लिए 430 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं. इसमें वन विभाग की अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा.

Next Post

हादसा: नैनपुर-बालाघाट मार्ग पर  ट्रक ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा, 2 साल की बच्ची की मौत

Sat Jun 21 , 2025
नैनपुर। नैनपुर-बालाघाट मार्ग पर एक हृदय विदारक सड़क हादसे में दो साल की एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार 709 ट्रक ने स्कूटी पर सवार एक पूरे परिवार को कुचल दिया। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोडफ़ोड़ की, जिससे कुछ समय […]

You May Like