हादसा: नैनपुर-बालाघाट मार्ग पर  ट्रक ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा, 2 साल की बच्ची की मौत

नैनपुर। नैनपुर-बालाघाट मार्ग पर एक हृदय विदारक सड़क हादसे में दो साल की एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार 709 ट्रक ने स्कूटी पर सवार एक पूरे परिवार को कुचल दिया। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोडफ़ोड़ की, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी अनुसार यह दुर्घटना नैनपुर-बालाघाट सड़क मार्ग पर आईटीआई के सामने हुई। स्कूटी पर सवार चैन सिंह और उनकी पत्नी बबीता अपने दो बच्चों, बेटे सचिन और दो वर्षीय बेटी अष्टमी के साथ जा रहे थे। बताया गया कि अचानक बीच में एक गाय आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। 709 ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दो वर्षीय मासूम बच्ची अष्टमी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके भाई सचिन की कमर की हड्डी टूट गई, जबकि मां बबीता और पिता चैन सिंह दोनों भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने 709 ट्रक में जमकर तोडफ़ोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को नैनपुर शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इस घटना एक बार फिर सड़क पर बेलगाम दौड़ते वाहनों की रफ्तार और उससे होने वाले हादसों की भयावहता को दिखा रहा है।

Next Post

सतना के आदर्श द्विवेदी पूरे प्रदेश में टॉप करके बने असिस्टेंट प्रोफेसर

Sat Jun 21 , 2025
सतना।जिले के कोटर तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम धुकुंचिहाई के विष्णु प्रसाद द्विवेदी के पुत्र आदर्श द्विवेदी का चयन मध्यदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) में असिस्टेन्ट प्रोफेसर (गणित) के लिए हुआ है। आदर्श द्विवेदी के पिता विष्णु प्रसाद द्विवेदी पिछले वर्ष से सरस्वती आवासीय विद्यालय में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। […]

You May Like