भाजपा बूथ स्तर तक मनाएगी स्थापना दिवस के कार्यक्रम

सीधी: भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें आगामी दिनों में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों की व्यापक कार्य योजना बनाई गई।कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी आगामी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर हर्षोल्लास के साथ मनाएगी।

बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन, सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन, जिसमें भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की विकास यात्रा जैसे विषयों पर व्याख्यान होंगे। 7 से 13 अप्रैल के बीच मंडल अध्यक्ष से ऊपर के सभी पदाधिकारी सभी जनप्रतिनिधि गांव और बस्ती चलो अभियान में भाग लेंगे।

Next Post

भारतीय रेलवे में भर्ती एक सतत प्रक्रिया :अश्विनी

Wed Apr 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 अप्रैल (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय रेलवे में भर्ती एक सतत प्रक्रिया है जिसमें परिचालनिक और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल ने रेल मंत्री से भारतीय रेलवे, […]

You May Like