कुणाल कामरा तीसरी बार मुंबई पुलिस के सामने नहीं हुए पेश

मुंबई, 05 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा शनिवार को शहर की पुलिस के सामने तीसरी बार पेश नहीं हुए।

पुलिस श्री शिंदे के खिलाफ उनके विवादास्पद बयान के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज कई मामलों में उनसे पूछताछ करना चाहती है।

पुलिस के अनुसार पुड्डुचेरी में रहने वाले कामरा को आज पांच अप्रैल को सुबह 11 बजे तक खार पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। खार पुलिस ने शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया।

कामरा ने मद्रास उच्च न्यायालय से मामले में सात अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत हासिल की थी। लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में उनके जांच में शामिल होने की उम्मीद थी।

जब कामरा पेश नहीं हुए तो खार पुलिस ने उन्हें तीसरा समन भेजा, जिसमें उन्हें पांच अप्रैल तक जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

Next Post

दंतेवाड़ा में शाह ने की सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात

Sat Apr 5 , 2025
रायपुर 05 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर अब लाल आतंक से बाहर निकलकर उन्नति की ओर अग्रसर है। यह बदलाव हमारे वीर जवानों की बहादुरी और सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने […]

You May Like