होर्मुज खोलने के लिए ईरान के पास सिर्फ 48 घंटे, फिर कहर बरपेगा : ट्रंप

वाशिंगटन, 04 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान को दिया गया 10 दिन का समय खत्म होने में अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं।

श्री ट्रंप ने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच समझौता न होने या होर्मुज न खुलने की स्थिति में ईरान पर कहर टूट पड़ेगा।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था। समय निकलता जा रहा है। सिर्फ 48 घंटे बाद ईरान पर कहर टूट पड़ेगा।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के साथ यह सैन्य अभियान शुरू किया था। ईरान ने इसके जवाब में इजरायल एवं खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को भी बंद कर दिया था।

यह जलमार्ग बंद होने से दुनियाभर में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और कच्चे तेल का निर्यात प्रभावित हुआ है। ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका, इजरायल और इनके सहयोगियों के जहाजों को होर्मुज से पार नहीं होने देगा।

 

 

Next Post

राहुल रविवार को असम में तीन चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

Sat Apr 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रविवार को असम में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने शनिवार को श्री गांधी की असम दौरे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि वह गोलाघाट और कामरूप सहित तीन जिलों […]

You May Like