ग्वालियर: कूनो नेशनल पार्क में पहली बार एक टाइगर पालपुर पश्चिम रेंज में लगे कैमरे में कैद हुआ है। पार्क प्रबंधन ने अभी इस जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया है। माना जा रहा है कि श्योपुर के जंगल में एक से ज्यादा टाइगर हो सकते हैं, क्योंकि यह इलाका राजस्थान के सवाई माधोपुर से जुड़ा है।
यह अपडेट ऐसे समय सामने आया है, जब अखिल भारतीय बाघ आकलन 2026 के तहत श्योपुर में बाघ गणना का पहला चरण शुरू हो चुका है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार कूनो पार्क में बाघों की मौजूदगी के ठोस प्रमाण मिल सकते हैं। सीसीएफ कूनो नेशनल पार्क श्योपुर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि यह टाइगर काफी समय से है, लेकिन कुछ दिनों से दिखाई नहीं दिया। गणना में स्थिति साफ होगी।
