भाजपा सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने हितानन्द शर्मा के निवास पहुंचकर माताजी के निधन पर जताई संवेदना

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा के भोपाल स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

उपाध्याय ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता-पिता का साया जीवन में सबसे बड़ा सहारा होता है और उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Next Post

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी के हमले की चपेट में आने की आशंका

Tue Mar 17 , 2026
तेहरान/तेल अवीव, 17 मार्च (वार्ता) इजरायल ने तेहरान, शिराज और तब्रीज़ में सिलसिलेवार हमले किए तथा मिसाइल उत्पादन स्थलों एवं कमान केंद्रों को निशाना बनाया। इजरायली अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच ऐसी खबरें भी हैं कि ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी भी हमले की चपेट में […]

You May Like