रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची (वार्ता) मोहम्मद रिजवान (122 नाबाद) और आगा सलमान (134) के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये जिसके जवाब में पाकिस्तान ने चार विकेट पर 355 रन बनाकर विजय लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की जीत में रिजवान और सलमान की भूमिका अहम रही। एक समय 91 रन पर तीन विकेट खोकर पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में आ गया था मगर मध्यक्रम की इस जोड़ी ने अपनी टीम को न सिर्फ मुसीबत से बाहर निकाला बल्कि उसे जीत के द्वार पर लाकर खड़ा कर दिया। सलमान पारी के 48वें ओवर में एन्गिडी का शिकार बने।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान तेम्बा बवूमा (82),मैथ्यू ब्रीत्ज़के (83) और हाइनरिक क्लासन (87) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 351 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया था और ऐसा लग रहा था कि मुकाबला रोमांच के चरम पर जायेगा मगर सलमान और रिजवान ने इस बड़े स्कोर को बौना साबित करते हुये छह गेंद शेष रहते अपनी टीम को जीत दिला दी।

चैंपियंस ट्राफी से पहले खेली जा रही श्रृखंला में न्यूजीलैंड अपने दो शुरुआती मैच जीत चुकी है जबकि पाकिस्तान के लिये यह पहली जीत थी। दक्षिण अफ्रीका अभी अपना खाता नहीं खोल सकी है।

Next Post

टोरेंट समूह गुजरात टाइटंस में हासिल करेगा बड़ी हिस्सेदारी

Thu Feb 13 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) खेल क्षेत्र में अपने प्रवेश को दर्शाते हुये टोरेंट ग्रुप ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी, गुजरात टाइटन्स में इरेलिया कंपनी पीटीई लिमिटेड से 67 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है। कंपनी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, “ यह लेनदेन प्रथागत […]

You May Like