टोरेंट समूह गुजरात टाइटंस में हासिल करेगा बड़ी हिस्सेदारी

नई दिल्ली, (वार्ता) खेल क्षेत्र में अपने प्रवेश को दर्शाते हुये टोरेंट ग्रुप ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी, गुजरात टाइटन्स में इरेलिया कंपनी पीटीई लिमिटेड से 67 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है।

कंपनी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, “ यह लेनदेन प्रथागत समापन शर्तों और अनुमोदन (बीसीसीआई सहित) के अधीन है। सौदे के हिस्से के रूप में, इरेलिया फ्रेंचाइजी में 33 प्रतिशत की पर्याप्त अल्पसंख्यक हिस्सेदारी बरकरार रखेगी।”

टोरेंट समूह ने कहा, “ भारत के अग्रणी व्यावसायिक समूहों में से एक और विश्व स्तर पर प्रसिद्ध निजी इक्विटी फर्म के बीच यह रणनीतिक साझेदारी भारत के खेल क्षेत्र में अपनी तरह की पहली साझेदारी है और इससे विकास और सहयोग के रोमांचक अवसर खुलेंगे।”

टोरेंट ग्रुप के निदेशक जीनल मेहता ने कहा कि चूंकि भारत में खेलों को प्रमुखता मिल रही है, इसलिए कंपनी इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में काफी संभावनाएं देख रही है। मेहता ने कहा, “ गुजरात टाइटन्स में बहुमत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के साथ, हम अपने प्रशंसक अनुभव को बढ़ाने और आने वाले वर्षों में विकास के नए रास्ते खोलने का अवसर पाकर उत्साहित हैं।”

Next Post

हरियाणा के खिलाफ यूपी को मिली हार

Thu Feb 13 , 2025
लखनऊ (वार्ता) मेजबान यूपी करम को 35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब-जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन अपने दूसरे मुकाबले में बुधवार को एमएम सिंह अकादमी (हरियाणा) के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, गुरमानवदीप सिंह की शानदार हैट-ट्रिक की बदौलत राउंडग्लास हॉकी […]

You May Like