इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि गोवर्धन पैलेस गली नंबर 2 में रहने वाले 47 वर्षीय विजय पंवार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पुत्र दीपक ने मोनिका से प्रेम विवाह किया था.
विवाह के बाद से रुपए को लेकर विवाद चल रहा था. मोनिका, उसका पति दीपक, उसकी मां ललिता और बहन कुमकुम उनके घर पहुंचे और विवाद करने लगे. शिकायत में आरोप है कि चारों ने गालियां दीं. विरोध करने पर हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की, जिससे फरियादी के गले और दाहिने कान पर चोट आई. घटना को उनकी पत्नी सविता पंवार और नरेश साहू ने देखा. आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
