तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र में तेज और लापरवाही से चलाई जा रही मोटरसाइकिल की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार ग्राम सोनवाय स्थित ब्रेड कंपनी के पास मोटरसाइकिल नम्बर एमपी-12 एमक्यू-3491 के चालक ने वाहन तेज गति और असावधानी से चलाते हुए पीछे से 55 वर्षीय बाबूलाल को टक्कर मार दी.

हादसे में गंभीर रूप से घायल बाबूलाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले में प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है.

Next Post

गाय को लेकर हुआ विवाद, गाली-गलौज व धमकी का मामला दर्ज

Tue Mar 3 , 2026
इंदौर: क्षिप्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मांगलिया में गाय को लेकर विवाद के बाद जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार रामदेव नगर में रहने वाले 37 वर्षीय चन्द्रभान सिंह जाटव जो निजी सुरक्षा […]

You May Like