नामांकन के आखिरी दिन उपचुनाव में बढ़ी सरगर्मी

सुसनेर,  नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रही. नामांकन के आखिरी दिन भाजपा, कांग्रेस सहित कुल 7 उम्मीदवारों ने 10 नामांकन पत्र दाखिल किए. इसके साथ ही अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में उतरने वाले दावेदारों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. भाजपा की ओर से प्रदीप सोनी तथा कांग्रेस की ओर से विष्णु पाटीदार ने डग रोड स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपने समर्थकों एवं पार्टी नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया. दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने के बाद नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया. नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया. दोनों दलों ने चुनाव को लेकर अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है. वहीं अन्य उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार नजर आ रहे हैं. भाजपा और कांग्रेस के अलावा नईम मेव, घनश्याम गोयल, मांगीलाल सोनी, ईश्वर सिंह कावल और विष्णु भावसार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. इस तरह कुल 7 उम्मीदवारों ने 10 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं.

Next Post

ग्राम बोथिया में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर 10 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा

Tue Sep 15 , 2026
पांढुरना, बड़चिचोली पुलिस चौकी के ग्राम बोथिया के दो अलग-अलग पर संचालित जूआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर कुल 10 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर इनके खिलाफ कार्यवाही की गई ।पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध धन्धे करने वालों में हड़कंप व्याप्त हैं ।जिला पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन