
पांढुरना, बड़चिचोली पुलिस चौकी के ग्राम बोथिया के दो अलग-अलग पर संचालित जूआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर कुल 10 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर इनके खिलाफ कार्यवाही की गई ।पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध धन्धे करने वालों में हड़कंप व्याप्त हैं ।जिला पुलिस अधीक्षक चन्द्रप्रकाश परिहार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना के निर्देश तथा एसडीओपी बृजेश भार्गव एवं थाना प्रभारी अमित दानी के मार्गदर्शन में चौकी बड़ चिचोली पुलिस प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय के नेतृत्व में मंगलवार को ग्राम बोथिया के दो अलग अलग जुआ फड़ पर दबिश देकर यहा से 10 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ बड़चिचोली पुलिस चौकी लाकर इन सभी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
प्रथम प्रकरण में मनेश डोंगरे निवासी बोथिया, सुनील इनवाती निवासी कोडर, रतन चौधरी निवासी आजनगांव, सूरज नवसरे निवासी बोथिया एवं प्रवीण खड़से को पकड़ा गया। इनके कब्जे से ₹2,480 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।
द्वितीय प्रकरण में शुभम पाटील निवासी बड़ चिचोली, मुरलीधर राउत निवासी बोथिया, जावेद निवासी बड़ चिचोली, यश मानमोड़े निवासी बोथिया एवं संजय खड़से निवासी बोथिया को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे से ₹2,650 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।
इस प्रकार दोनों प्रकरणों में कुल ₹5,130 नगद राशि एवं ताश के पत्ते जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।
इस उक्त कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद डोंगरे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र उइके, आरक्षक ओमबीर, आरक्षक पंकज शर्मा एवं आरक्षक रोहित तिलानते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
