फतेहपुर में डोल ग्यारस उत्सव के दौरान हादसा, करंट लगने से कुएं में डूबे 18 वर्षीय युवक की मौत

जीरापुर। समीपवर्ती ग्राम फतेहपुर फूटिया में डोल ग्यारस के पर्व पर एक बड़ा हादसा हो गया.गांव में भगवान के विमान यात्रा के दौरान ग्रामीण एक कुएं पर पहुंचे थे, जहां बच्चे कुएं में कूदकर नहा रहे थे. इसी दौरान 18 वर्षीय युवक अरविंद वर्मा ने कुएं में छलांग लगाई, लेकिन छलांग लगाते समय उसका हाथ ऊपर लगी लाइट की डोरियों से टकरा गया और उसे जोरदार करंट लग गया. करंट लगने से युवक डोरी सहित कुएं में डूब गया. सूचना मिलते ही जीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई. ग्रामीण और पुलिस की टीम ने युवक को कुएं से बाहर निकाला. उक्त घटना में युवक अरविंद पिता मांगीलाल वर्मा फतेहपुर की मृत्यु हुई है.

Next Post

एफएसएसएआई ने एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध के लिए नियमों में संशोधन का प्रारूप जारी किया

Wed Sep 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने एनालॉग पनीर की बिक्री पर देश व्यापी प्रतिबंध के लिए नियमों में संशोधन का प्रारूप जारी कर दिया है। प्रारूप में प्रस्ताव किया गया है कि “दूध से व्युत्पन्न घटकों से निर्मित न किये गये पनीर” को […]

You May Like