‘मन्नू क्या करेगा’ का टीजर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ का टीज़र अब रिलीज़ हो गया है।

फिल्म मन्नू क्या करेगा का निर्देशन संजय त्रिपाठी ने किया है। इस फिल्म को शरद मेहरा ने क्यूरियस आइज़ सिनेमा के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हिंदी सिनेमा में व्योम और साची बिंद्रा की पहली फिल्म है, जो इंडस्ट्री की सबसे ताज़ा जोड़ी के रूप में दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं।

देहरादून की दिलकश लोकेशनों पर फिल्माई गई इस फिल्म के टीज़र में व्योम और साची की मासूम सी मोहब्बत की झलक मिलती है। फिल्म का संगीत ललित पंडित ने दिया है और इसके कुछ गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जो हर फ्रेम की भावना को और भी गहराई देते हैं। फिल्म में विनय पाठक, कुमुद मिश्रा और चारु शंकर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

निर्माता शरद मेहरा ने कहा,व्योम और साची हर फ्रेम में जो ताज़गी लेकर आते हैं, वह दर्शकों को सीधे दिल से जोड़ती है। उनकी केमिस्ट्री कच्ची, सच्ची और ईमानदार है। ठीक वैसी जैसी इस कहानी को ज़रूरत थी। ‘मन्नू क्या करेगा’ कभी सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं रही, यह तो युवावस्था की उलझनों, नाज़ुक पलों और उस चुपचाप हिम्मत की बात करती है जो हर दिल के अंदर होती है। यह टीज़र सिर्फ एक झलक है मन्नू की दुनिया की असली कहानी तो अभी बाकी है।”

फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’12 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Next Post

सोनी सब के शो ‘इत्ती सी खुशी’ से जुड़ी गौरी टोंक,निभाएंगी ‘नंदिता मेहता’ का किरदार

Sat Aug 2 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री गौरी टोंक सोनी सब के शो ‘इत्ती सी खुशी’ में ‘नंदिता मेहता’ का किरदार निभाती नजर आयेंगी। सोनी सब का आगामी शो ‘इत्ती सी खुशी’ अपनी संवेदनशील कहानी, दिल छू लेने वाले प्रोमो और दमदार कलाकारों की टीम के कारण चर्चा में है। दर्शक इसके प्रीमियर का […]

You May Like

मनोरंजन