
इंदौर। दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रहित और समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। साथ ही प्रदेश की प्रगति और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
