इटारसी। ऋषिकुल गुरुकुल नर्मदापुरम द्वारा आयोजित मानस लीग चैम्पियंस 2025 के परिणाम घोषित किए गए। संयोजक वैभव शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर प्रज्ञान स्कूल के आयुष्मान शर्मा, आशुतोष शर्मा और सरस्वती स्कूल के प्रिंस कुमार प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर प्रिया शर्मा (प्रज्ञान) और कनकेश्वरी दुबे (गुरु नानक) रहीं, जबकि तृतीय स्थान गोरी राजावत (एकलव्य) और श्रील ठाकुर (नालंदा) ने प्राप्त किया। तहसील स्तर पर इटारसी की आराधना कटारे, रामपुर की लोमंती विश्वकर्मा और केसला की अवनी सक्सेना प्रथम रहीं। सभी विजेताओं को नगद राशि, प्रमाण पत्र और श्रीरामचरितमानस भेंट की जाएगी। मुख्य समारोह 12 अक्टूबर को पत्रकार भवन इटारसी में होगा, जिसमें विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा मुख्य अतिथि और नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे अध्यक्ष रहेंगे।
