अवैध मंदिरा जप्त कर एक आरोपी को जेल भेजा

इंदौर:सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि वृत देपालपुर, वृत बम्बई बाजार व वृत्त काछी मोहल्ला में हाथ भट्टी मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। ग्राम धन्नड, धरावदा, बागोदा आदि क्षेत्रों में दबिश देकर छिपा कर रखी 50 लीटर हाथभट्टी मदिरा को जप्त किया गया व ड्रमों में छिपा कर रखी गई 500 किलो महुआ लहान को जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया। वृत देपालपुर द्वारा म.प्र आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए|

जप्त समस्त अवैध सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 60 हजार रूपये है। इसी तरह एक अन्य महत्वपूर्ण कार्यवाही में वृत देपालपुर के बेटमा स्थित खटीक मोहल्ला में राज वर्मा के रिहायशी मकान पर दबिश देकर मकान में छिपा कर रखी 17 पेटी देशी मदिरा को जप्त किया गया। मौके पर आरोपी राज वर्मा द्वारा उक्त मदिरा संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने व मदिरा 50 बल्क लीटर से अधिक होने से आरोपी के विरुद्ध म प्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मौके पर विधिवत वीडियो ग्राफी की गई। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 70 हजार 500 रूपये है। आरोपी क्षेत्र का कुख्यात शराब तस्कर है। जिसके विरुद्ध आबकारी देपालपुर द्वारा पहले भी कार्रवाई की गई है।

Next Post

लक्ष्यार्थ सम्मेलन में SDG और भविष्य की राह पर चर्चा

Sun Jul 20 , 2025
नर्मदापुरम। स्थानीय स्तर पर युवाओं को सतत विकास लक्ष्य (SDG) एवं विजन 2047 जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषयों से जोड़ते हुए “लक्ष्यार्थ युवा सम्मेलन” का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जे.के. चौधरी […]

You May Like