13 साल पहले लगाए थे 100 अनाउंसमेंट सिस्टम, अब फिर करेंगे अलर्ट

नीमच। वर्तमान में भारत व पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। ऐसे में आमजन तक सही जानकारी और सूचना पहुंचाने के लिए प्रशासन कार्य कर रहा है। इसके लिए शहर में 13 साल पहले लगाए 100 से ज्यादा अनाउंसमेंट सिस्टम अब आपात सूचना देने के काम आएंगे।

जनता तक सटीक और तत्काल जानकारी पहुंचाने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से सतर्क करने के लिए शहर में लगा नगरपालिका का सिटी अनाउंस सिस्टम (सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली) कारगर साबित होगा। कोरोना संक्रमण काल के दौरान यह बहुत उपयोगी साबित हुआ था। इसको देखते हुए नपा मेंटेनेंस करने के साथ अन्य प्रमुख छूटे क्षेत्रों में विस्तार पर विचार कर रही है।

शहर में लोगों को शासकीय और सार्वजनिक सूचनाएं देने 13 साल पहले नपा ने सिटी अनाउंस सिस्टम (सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली) लगाया था। तत्कालीन नपाध्यक्ष नीता दुआ ने पहले चरण में शहर के तिलक मार्ग और टैगोर मार्ग जैसे प्रमुख बाजार और क्षेत्र में स्थापित किया था। तब इसका कंट्रोल रूम सराफा बाजार स्थित घंटाघर पर स्थापित किया। दावा किया था कि यह उस समय इस प्रकार की प्रदेश की पहली सार्वजनिक सूचना प्रणाली थी। खास बात यह है कि तभी से इसका संचालन किया जा रहा है। इस बीच पिछली परिषद के दौरान तत्कालीन नपाध्यक्ष राकेश जैन ने विस्तार करवाया। नीमच छावनी के कुछ क्षेत्रों को जोडऩे के साथ बघाना और नीमच सिटी जैसे क्षेत्रों के प्रमुख मार्ग व बाजार तक पहुंचाया। इसके बाद इसका विस्तार तो नहीं हुआ लेकिन संचालन जरूर आज तक हो रहा है। पहले इसका मेंटेनेंस निजी सेक्टर में था किन्तु अब नपा की विद्युत शाखा के कर्मचारी संभालते हैं।

नपा टंकी से होता है अनाउंसमेंट –

सीआरपीएफ रोड स्थित नपा कॉलोनी परिसर में इसका कंट्रोल रूम बना है, जबकि नपा टंकी परिसर स्थित नपा कंट्रोल कक्ष से अनाउंसमेंट किया जाता है। शहर में लगी लाइन और साउंड के मेंटेनेंस का कार्य नपा विद्युत शाखा के सिस्टम प्रभारी मोहम्मद कलीम, सहायक फिरोज भाई करते हैं। अनाउंसमेंट का कार्य कंट्रोल रूम पर नानूराम मेघवाल आदि करते हैं। सीआरपीएफ रोड स्थित विद्युत पोल पर लगा सिस्टम ।

अभी इस तरह की सूचनाएं लोगों को दी जा रही हैं नपा के कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि शासकीय सूचनाएं तो प्रसारित की जाती हैं। कुछ सार्वजनिक अर्थात निजी क्षेत्र की सूचनाएं भी प्रसारित करते हैं। इसके तहत किसी मृत्यु व शवयात्रा की सूचना देते हैं। साथ ही किसी व्यक्ति/बच्चे के गुम होने जैसे ही सूचना भी पुष्टि के बाद करते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश शासन-प्रशासन की जागरूकता संदेश आदि की सूचना देते हैं। पहले सुबह-शाम देश भक्ति गीत भी सुनाते थे, लेकिन कुछ महीनों से इसे बंद कर रखा है।

Next Post

बूढ़ी हो गई सड़क, उभरी दरारें, पसरी गिट्टियां बयां कर रहीं दशा

Sun May 11 , 2025
जबलपुर। सड़क पर उभरी दरारें, बड़े-बड़े थिगड़े, बिखरीं हुईं गिट्टियां और फिर लंबा वाहनों का जाम…. जी हां ये नजारा बीते कई दिनों से घमापुर चौक से फूटाताल जाने वाले मार्ग का देखा जा रहा है। मतलब घमापुर चौक से फूटाताल जाने वाली सड़क इन दिनों बूढ़ी हो चुकी है […]

You May Like

मनोरंजन