इंदौर में लंबे समय बाद फिर लौट आया कोरोना

दो मरीज मिले पॉजिटिव, महिला की मौत

इंदौर: शहर में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। हाल ही में दो नए कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमितों में एक महिला और एक युवक शामिल हैं।बताया जा रहा है कि संक्रमित महिला पहले से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरा मरीज एक युवक है, जो मूल रूप से देवास का निवासी है और वर्तमान में इंदौर में रह रहा था। युवक का इलाज इंदौर के एक आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने तुरंत देवास स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी भेज दी है ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। युवक के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित क्षेत्रों में तैनात कर दी गई हैं और युवक के परिजनों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। कोविड मामलों की अचानक वापसी ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है और आमजन से भी सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Next Post

दिल्ली का बाइक चोर गिरोह ग्वालियर में चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue Apr 22 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग के तीन ऐसे सदस्यों को पकड़ा है, जो बाइक चोरी कर दिल्ली के लिए फरार हो रहे थे. पकड़े गए चोरों से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो चोरों ने चोरी को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया जिसे सुनते ही […]

You May Like