इस्तांबुल 08 सितंबर (वार्ता) तुर्की के पश्चिमी बंदरगाह शहर इज़मिर में एक पुलिस स्टेशन पर सोमवार को हुए हमले में दो पुलिस अधिकारी मारे गये और एक नागरिक सहित कम से कम तीन अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
इज़मिर के मेयर सेमिल तुगे ने एक्स पर कहा कि यह “विश्वासघाती हमला” बाल्कोवा ज़िले के सालिह इसगोरेन पुलिस स्टेशन पर हुआ।
लोक अभियोजक अली येलदान ने बताया कि हमलावर कथित तौर पर एक 16 वर्षीय किशोर है और उसे हिरासत में लिया गया है। तुर्की के प्रसारक एनटीवी के अनुसार यह हमला एक नकाबपोश बंदूकधारी ने किया था, जिसके पास पंप-एक्शन शॉटगन थी और घायल होने के बाद उसे पकड़ लिया गया। इलाके में व्यापक सुरक्षा उपाय लागू किये गये हैं।
Next Post
अमेरिका में हिरासत में लिए गए दक्षिण कोरियाई नागरिकों के इस सप्ताह स्वदेश लौटने की उम्मीद
Mon Sep 8 , 2025
सोल 08 सितंबर (वार्ता) अमेरिका में हिरासत में लिए गए लगभग 300 दक्षिण कोरियाई कामगारों की इस सप्ताह के अंत तक एक चार्टर्ड विमान से स्वदेश लौटने की उम्मीद है।योनहाप समाचार एजेंसी ने सोमवार को एक दक्षिण कोरियाई राजनयिक के हवाले से यह रिपोर्ट दी। वाशिंगटन में दक्षिण कोरियाई दूतावास […]

You May Like
-
6 months ago
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सड़क हादसे एक युवक की मौत
-
2 years ago
बहोड़ापुर तिराह पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी
