ग्वालियर के स्वास्थ्य अधिकारी से 15 लाख की फिरौती मांगी

ग्वालियर: बदमाशों ने ग्वालियर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) और उनके परिवार को धमकी देकर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है. बदमाश वॉट्सऐप मैसेज कर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. भिंड के एक नंबर से डॉक्टर और उनकी पत्नी के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज आ रहे है. धमकी देने वाले ने डीएचओ की पत्नी को लिखा- आज चार दिन हो गए. पैसे कब दे रही हो बताओ.

नहीं देना है तो भी बताओ, क्योंकि आज से मिशन तैयार हो जाएगा. मुझे 15 लाख दो, नहीं तो फ्लैट में घुसकर गोली मारूंगा. डीएचओ ने तत्काल एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव को फोन करके धमकी की जानकारी दी. डॉक्टर के पास अब तक 50 से ज्यादा धमकी भरे मैसेज आ चुके हैं. गोला का मंदिर क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर मनोज कौरव जिले के स्वास्थ्य अधिकारी हैं. उनकी पत्नी सुनीता कौरव पास में ही अपना पार्लर चलाती हैं.

कॉल करने वाले ने कहा “तुम लोगों को मारने के लिए 11 लाख रुपये की सुपारी मिली है. 15 लाख दो तो हम कुछ नहीं करेंगे. 5 दिन का समय है. पैसे नहीं दिए तो बुरा समय चालू हो जाएगा. इसे मजाक मत समझो.” इसके बाद सुनीता ने फोन काट दिया. उसके बाद बदमाश ने 10 बार फोन और कई धमकी भरे मैसेज भेजे. धमकी देने वाले ने डॉक्टर और उनकी पत्नी के साथ बंदूक और पैसे की तस्वीरें भेजी और लिखा कि अगर 15 लाख रुपये नहीं दिए गए तो घर में घुसकर गोली मार दी जाएगी. डॉ कौरव ने गोला का मंदिर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Next Post

न्यायाधीशगणों द्वारा किया गया बालकों को जागरूक

Fri Sep 26 , 2025
रीवा: आदर्श मॉडल स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जहा पर बालको को अधिकारो के बारे में बताया गया.शिविर के मुख्य अतिथि सुधीर सिंह राठौड ने बच्चों को लैगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि पाक्सो अधिनियम में बालक/बालिकाओं […]

You May Like