
सागर।लायंस क्लब सागर एवं जैन मिलन मकरोनिया द्वारा श्री सतगुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर लटेरी के सहयोग से एक दिवसीय नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्नेह लायंस भवन अंकुर कॉलोनी मकरोनिया में चिकित्सा दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया ।श्री सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर लटेरी से आए हुए डॉक्टरों एवं उनके साथियों ने उपस्थित मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण ब्लड प्रेशर एवं शुगर परीक्षण की जांच की शिविर प्रभारी लायन गुलझारी लाल जैन एवं लायन सुरेश जैन सचिव ने बताया कि नेत्र परीक्षण शिविर में कुल 172 मरीजों का परीक्षण किया गया जिसमें से 45 मरीजों की मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चयन किया जाकर ऑपरेशन हेतु बस द्वारा आनंदपुर भेजा गया ।चिकित्सा दिवस के अवसर पर आनंदपुर से पधारे हुई डॉक्टर प्रशांत कटारे डालचंद जादौन दीपक सिंह पवन रणवीर राम जी धर्मेंद्र यादव एवं लायन शैलेंद्र सिंह लायन गुरनाम सिंह डॉक्टर तेजन्दर सिंह ,डा. दीपिका जैन का स्मृति चिन्ह मेडल एवं सम्मान पट्टीका से लायन महेश प्रकाश श्रीवास्तव अध्यक्ष लायन सुरेश जैन सचिव लायन गुलझारी लाल जैन कोषाध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर लायन महेश प्रकाश श्रीवास्तव लायन सुरेश जैन लायन गुलझारी लाल जैन लायन सुनील सागर एवं सहयोगी राजीव भार्गव आदि बड़ी मात्रा में मरीज एवं लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
